प्रशांत तामांग का पार्थिव शरीर बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचा, अंतिम दर्शन काे उमड़ी भीड़
सिलीगुड़ी : इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और वेब सीरीज पाताल लोक-2 में नजर आए एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर सोमवार को ताबूत में बंद अवस्था में बागडोगरा एयरपोर्ट लाया गया। जैसे ही उनका शव एयरपोर्ट पहुंचा, वहां…

सिलीगुड़ी : इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और वेब सीरीज पाताल लोक-2 में नजर आए एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर सोमवार को ताबूत में बंद अवस्था में बागडोगरा एयरपोर्ट लाया गया। जैसे ही उनका शव एयरपोर्ट पहुंचा, वहां मौजूद परिवार के सदस्य फूट-फूट कर रो पड़े। इससे वहां का पूरा माहौल गमगीन हाे गया।
दार्जिलिंग निवासी प्रशांत तामांग ने अपनी मधुर आवाज से देशभर के लोगों का दिल जीता था। उनके अचानक निधन से पहाड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सोमवार काे बागडोगरा एयरपोर्ट पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, जीटीए के मुख्य कार्यकारी अनित थापा, दार्जिलिंग के विधायक नीरज ज़िम्बा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि, रविवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से प्रशांत तामांग का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरा पहाड़ शोक में डूब गया। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ नेपाली भाषा में भी कई लोकप्रिय गीत गाए थे और कई वेब सीरीज में अभिनय भी किया था।
सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि, प्रशांत तामांग का जाना देश, राज्य और पहाड़ के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज ने एक समय गोरखा समाज को एकजुट किया था।--------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
