प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर पुथांडु की शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और पुथांडु के विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, "आज यहां…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और पुथांडु के विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, "आज यहां प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर और तमिल पुथांडु तथा बैसाखी के शुभ अवसरों पर शुभकामनाएं देकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमने आने वाले वर्ष के लिए सुख, शांति और सभी के कल्याण की कामना की। हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे तमिल पुथांडु हमारे पूर्वजों की बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित करता है और परंपरा, परिवार, आध्यात्मिकता और अनुशासित जीवन शैली को एक साथ लाता है। देश भर में एक ही समय पर मनाए जा रहे ये नव वर्ष उत्सव हमें हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता की याद दिलाते हैं और साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को भी उजागर करते हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और पुथांडु के विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। आने वाले वर्ष के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भरे होने की प्रार्थना करता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
