पोर्टो रिको में बिजली ग्रिड ध्वस्त, ट्रंप प्रशासन ने करोड़ों डॉलर के सोलर प्रोजेक्ट्स किए रद्द
राघवेंद्र प्रताप सिंह: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पोर्टो रिको में लाखों डॉलर मूल्य के सोलर प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब द्वीप पर लगातार बिजली कटौती हो रही है और बिजली…

राघवेंद्र प्रताप सिंह: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पोर्टो रिको में लाखों डॉलर मूल्य के सोलर प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब द्वीप पर लगातार बिजली कटौती हो रही है और बिजली ग्रिड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ये प्रोजेक्ट्स ग्रामीण इलाकों में 30,000 कम आय वाले परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए थे, जो अब समाप्त हो चुके नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण का हिस्सा थे।
एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त एक ईमेल में अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने कहा कि पूर्व गवर्नर के 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य ने द्वीप की ऊर्जा प्रणाली की विश्वसनीयता को खतरे में डाल दिया था। ईमेल में लिखा है, “पोर्टो रिको का ग्रिड अब और अधिक वितरित सोलर पावर पर नहीं चल सकता। छतों पर सोलर पैनलों की तेज और व्यापक स्थापना से ग्रिड में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, जिससे अस्वीकार्य अस्थिरता और कमजोरी पैदा हो रही है।”
पोर्टो रिको ने बताया त्रासदी :
पोर्टो रिको सोलर एंड एनर्जी स्टोरेज एसोसिएशन के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर जेवियर रुआ जोवेट ने फोन पर इस बयान का खंडन किया। उन्होंने कहा कि द्वीप पर लगभग 2 लाख परिवार सोलर पावर पर निर्भर हैं, जो प्रतिदिन करीब 1.4 गीगावॉट ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। “यह ब्लैकआउट रोकने में मदद कर रहा है,” उन्होंने कहा कि इन सिस्टम के इनवर्टर ग्रिड में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में भी सहायक हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट्स रद्द होने पर दुख जताया। “यह सचमुच एक त्रासदी है। ये सबसे जरूरतमंद लोगों के लिए फंड थे।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
