द इंडियन व्यू

पेनल्टी स्ट्रोक में गोल से मध्य कमान ने जीती विजेता ट्रॉफी

लखनऊ। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय ने ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026 का खिताब शानदार जीत के साथ 2-1 से अपने नाम कर लिया। 11 गोरखा राइफल्स सेंटर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में मध्य कमान ने मध्य यूपी…

Ragwendra P Singh
June 6, 2026
2 min read
पेनल्टी स्ट्रोक में गोल से मध्य कमान ने जीती विजेता ट्रॉफी

लखनऊ। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय ने ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026 का खिताब शानदार जीत के साथ 2-1 से अपने नाम कर लिया। 11 गोरखा राइफल्स सेंटर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में मध्य कमान ने मध्य यूपी सब एरिया को पेनल्टी स्ट्रोक में 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से किया गया। पेनल्टी स्ट्रोक में मध्य कमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागकर जीत सुनिश्चित की गई। वहीं मध्य यूपी सब एरिया की ओर से पेनल्टी स्ट्रोक में प्रयास किए गए, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान) ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इस अवसर पर अपने आर्शीवचन में कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि अधिकारियों के बीच टीमवर्क, अनुशासन और आपसी समन्वय को भी मजबूत करते हैं।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बताते चले कि टूर्नामेंट के मैचों के आयोजन में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया, जिसके प्रशिक्षित रेफरी और अंपायर ने मैचों का संचालन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।