द इंडियन व्यू

पूर्व आईओए अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का निधन, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष और अनुभवी खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी के निधन पर मंगलवार को खेल जगत ने शोक जताया। उनके आकस्मिक निधन के बाद उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने भी शोक संवेदना जताई। इसी क्रम में…

Ragwendra P Singh
January 6, 2026
2 min read
पूर्व आईओए अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का निधन, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष और अनुभवी खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी के निधन पर मंगलवार को खेल जगत ने शोक जताया। उनके आकस्मिक निधन के बाद उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने भी शोक संवेदना जताई।

इसी क्रम में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

शोक सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि सुरेश कलमाड़ी के निधन से खेल जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। भारत में खेलों के आधुनिकीकरण के सूत्रधार रहे कलमाड़ी 1996 से 2011 तक आईओए के अध्यक्ष रहे।

उन्होंने एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला। उनका नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के सबसे शक्तिशाली खेल प्रशासकों में भी शुमार रहा। इसके अलावा वह सांसद भी रहे और केंद्रीय मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया।

शोक सभा में भारतीय खेल प्रधिकरण की सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक रचना गोविल, लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा, उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद कुशवाहा, हैंडबॉल कोच मो.तौहीद व जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव सहित सहित अन्य कोचों व खिलाड़ियों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। वहीं खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह तथा पूर्व खेल निदेशक विजय सिंह चौहान ने भी सुरेश कलमाड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।