पुलिस मुठभेड़ में वृद्धा का हत्यारा घायल
झांसी : जिले में मंगलवार की देर रात शातिर लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट और टहरौली थाना पुलिस टीम की महिला की हत्या कर लूट करने वाले ग्वालियर के शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर तमंचे से…

झांसी : जिले में मंगलवार की देर रात शातिर लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट और टहरौली थाना पुलिस टीम की महिला की हत्या कर लूट करने वाले ग्वालियर के शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर तमंचे से गोली चलाकर भगाने वाले बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा- कारतूस बरामद कर लिया। इधर मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 जून की सुबह तड़के टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी सुशीला देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पति द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्या में शामिल मृतका की छोटी बहू पूजा और उसकी बहन कमला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर व टहरौली थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पर मामूर थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दंपति से लूट करने वाले बदमाशों का साथी फरार चल रहा मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर निवासी अनिल वर्मा बाइक से कहीं भागने की फिराक में जंगल की ओर जा रहा है। इस सूचना पर स्वाट और टहरौली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। खुद को पुलिस से घिरा हुआ देख वह तमंचे से फायर कर भागने लगा। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। इसमें बाइक सवार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल वर्मा निवासी ग्वालियर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ लाख कीमत के सोने के जेवरात घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद कर लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
