द इंडियन व्यू

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल, एक बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

झांसी : चिरगांव थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व बैंक से घर जा रहे मां बेटे से रुपयों भरा बैग लूट कर भागने वाला लुटेरा देर रात रविवार काे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल, एक बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

झांसी : चिरगांव थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व बैंक से घर जा रहे मां बेटे से रुपयों भरा बैग लूट कर भागने वाला लुटेरा देर रात रविवार काे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी समेत बाल अपचारी काे पकड़ा गया है। आराेपिताें के कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित नकदी और जेवर बरामद हुए हैं।

एसपी ग्रामीण डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि चिरगांव थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए बीती रात सूचना पर एरच के नगला डूडी निवासी कन्नासी उर्फ नैन तथा एक बाल अपचारी को रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, नकदी सहित आधार कार्ड, बैंक पास बुक बरामद हुए। जब पुलिस ने बैंक पासबुक की जांच पड़ताल की तो वह पांच मई को चिरगांव क्षेत्र में बैंक से रुपये लेकर घर जा रहे मां बेटे के हाथ बैग लूटकांड की घटना के पीड़ित का निकला। इस पर दोनों से गहनता से पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने पांच मई की लूटकांड की घटना स्वीकार की।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि वह लोग लूट, चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि वह लोग एरच के दूधी निवासी सरकार सिंह के साथ यह घटनाएं करते हैं। इसके बाद एसएसपी ने सरकार सिंह की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को निर्देशित किया। उसकी गिरफ्तारी काे लेकर स्वाट व पुलिस टीमें तलाश में लगी डबरा मोड़ पर पहुंचे। तभी वह बाइक से आता दिखाई दिया।

एसपी ग्रामीण डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग कर बाइक से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस टीम पर हमला करने वाले आराेपित के कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित बाइक, 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। बाल अपचारी समेत तीनाें आराेपिताें के कब्जे से कुल 49 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…