द इंडियन व्यू

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार,एक को लगी गोली

बागपत : बागपत जनपद की बिनोली पुलिस ने मंगलवार बुधवार की रात्रि मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश दोघट ओर बिनोली थाना क्षेत्र के बड़े अपराधी है जिन पर धारा 302, 307 गैंगस्टर सहित दर्जनों मुकदमें दर्ज है।…

Ragwendra P Singh
May 28, 2025
2 min read
पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार,एक को लगी गोली

बागपत : बागपत जनपद की बिनोली पुलिस ने मंगलवार बुधवार की रात्रि मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश दोघट ओर बिनोली थाना क्षेत्र के बड़े अपराधी है जिन पर धारा 302, 307 गैंगस्टर सहित दर्जनों मुकदमें दर्ज है। ये लोग काफी समय से लूट ओर छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

रनछाड़ गांव निवासी तेजवीर पुत्र जसवंत ने बिनोली थाने पर मंगलवार को सूचना दी थी। बताया कि सोमवार को उनके साथ मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने घटना करते हुए मोबाइल और पैसे छीन लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बिनोली पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि दो लड़के क्षेत्र में सक्रिय है जो लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार बुधवार की रात्रि चेकिंग के दौरान बिजवाड़ा से माखर पुलिया के रास्ते पर उनको घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कारवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसका नाम सुमित पुत्र परविंदर है ओर दोघट थाना क्षेत्र के नांगल गांव का रहने वाला है। सुमित पर गंभीर धाराओं में दस मुकदमें दर्ज है। उसका दूसरा साथी खेत में जाकर छिप गया जिसको पुलिस ने तलाश कर पकड़ लिया, दूसरे बदमाश का नाम भी सुमित उर्फ भुल्लर है जो नांगल गांव का ही रहने वाला है। भुल्लर पर तीन मुकदमें दर्ज है। मुठभेड़ के बाद पुलिस को बदमाशों के पास से छिनैती की सोने की चेन, मोबाइल फोन, दो तमंचे कारतूस ओर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के खिलाफ कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…