द इंडियन व्यू

पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

गाजियाबाद : थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में बुधधार काे तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशाें काे उपचार कराते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है। थाना ट्रोनिका…

Ragwendra P Singh
May 21, 2025
2 min read
पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

गाजियाबाद : थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में बुधधार काे तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशाें काे उपचार कराते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस अपराधिक घटनाओं की राेकथाम और बदमाशाें की धरपकड़ काे लेकर इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से 12 मई को पूजा कालोनी सोम बाजार में मनीष ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले तीन बदमाशाें के बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाइकिल से निकलने और लूट का माल बागपत बेचने के लिए जाने की पुलिस काे जानकारी मिली। इस सूचना के आधार पर

पुलिस ने गेट नम्बर 2 ट्रोनिका सिटी के सामने बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई।

ट्रोनिका सिटी पुलिस के मुताबिक इस बीच एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक पुस्ता लोनी की तरफ से आते

दिखाई दिये। पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेेकिन वे तेजी से बागपत रोड की तरफ भागने लगे। मण्डोला की तरफ से आ रही पुलिस की पीसी 46 मोबाइल एवं पुलिस टीम काे पीछा करते देख बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई तीन बदमाश पकड़े गए। इस मुठभेड़ में दाे बदमाश आमिर एवं रितेश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। वहीं तीसरा बदमाश दीपक पाल काे पकड़ लिया गया।

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बताया कि बदमाशाें के कब्जे से दाे पिस्टल .32 बोर व दाे खोखा कारतूस .32 बोर, दाे जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक तमंचा देसी .315 बोर, जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा हुआ है व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की काले रंग अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पूछताछ में बदमाशाें ने बीते दिनाें मनीष ज्वैलर्स की दुकान में साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना कारित किए जाने का जुर्म कबूल किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के अंदर गाजियाबाद पुलिस कुल सात लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…