पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल
सर्राफा कारोबारी के घर से चाकू की नोक पर 10 लाख के गहने लूटकर भागे थे बदमाशहमीरपुर हमीरपुर जिले में एक सर्राफा व्यापारी के घर से दस लाख के गहने लूटने की घटना में फरार बदमाश आज रविवार को पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से…

सर्राफा कारोबारी के घर से चाकू की नोक पर 10 लाख के गहने लूटकर भागे थे बदमाशहमीरपुर हमीरपुर जिले में एक सर्राफा व्यापारी के घर से दस लाख के गहने लूटने की घटना में फरार बदमाश आज रविवार को पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मंगलसूत्र और अवैध असलहा, कारतूस बरामद किया है। लूटपाट की घटना के करीब सोलह घंटे के अंदर ही पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लेकर इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के मियांपुरा मोहाल निवासी सर्राफा कारोबारी प्रमोद कुमार सोनी की रानी गेट से बाजार जाने वाले रोड पर ज्वेलरी की दुकान है। बकरीद के त्यौहार में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बे में मुस्तैद थी तभी दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस गए और उनकी पत्नी माया और पुत्र को घर में ही चाकू की नोक पर बंधक बना डाला। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी खोल उसमें रखी सौ ग्राम सोने के गहने लूट ली। बदमाशों ने तिजोरी भी तोड़ डाली। घटना को अंजाम देने के बाद एक बदमाश बड़े ही आराम से छत के रास्ते पन्द्रह फीट ऊंची छत से कूदकर भाग गए। वहीं दूसरा साधी बदमाश जिस रास्ते से घर में दाखिल हुआ था वह उसी रास्ते से फरार हो गया। घटना की सूचना पर सीओ आरपी सिंह व कोतवाल रामआसरे सरोज मौके पर पहुंचे। ए.एसपी मनोज गुप्ता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई। सर्राफा कारोबारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नकाबपोश बदमाश दस लाख कीमत के गहने लूटकर ले गए है। घटना सीसीटीवीम कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद नकाबपोश बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी रही।
बताते है कि रविवार को तड़के क्षेत्र के नौहाई गांव के मोड़ में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दस मिनट की मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। ए.एसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी होने पर कंधौली मुस्करा निवासी राजेन्द्र पुत्र हरगोविन्द ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिस पर जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। उसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि इसके कब्जे से एक अवैध असलहा तीन सौ पन्द्रह बोर, सोने का एक मंगलसूत्र व कारतूस और खोखा बरामद किया गया है। इस घटना में फरार दूसरे बदमाश के लिए टीमें लगाकर कार्रवाई कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
