पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर गिरफ्तार
जौनपुर : जफराबाद थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर गाे तस्कर काे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व नकदी बरामद किया है।…

जौनपुर : जफराबाद थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर गाे तस्कर काे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व नकदी बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह ने इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि शुक्रवार देर रात शातिर गाे तस्कर हौज टोल हाइवे के पास से राजेपुर रोड की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने हौज टोल हाइवे राजेपुर की तरफ बढ़ रही थी कि तभी एक व्यक्ति राजेपुर की ओर से मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पास आने पर बाइक सवार पुलिस टीम को देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायर किया, जिससे अभियुक्त घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम खुद को बचाते हुए व्यक्ति के पास गई, मौके से उसके पास से एक तमंचा बरामद कर लिया।
नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शैलेश यादव निवासी रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर जौनपुर बताया, जो कि एक अन्तरजनपदीय शातिर गाेतस्कर है। उसके विरुद्ध कई जिलाें में मुकदमें पंजीकृत हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
