पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जौनपुर : पवारा थाना अंतर्गत गुरुवार रात पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 अन्तर्जनपदीय गौ-तस्कर गिरफ्तार किया गया है।कब्जे से एक पिस्टल दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए…

जौनपुर : पवारा थाना अंतर्गत गुरुवार रात पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 अन्तर्जनपदीय गौ-तस्कर गिरफ्तार किया गया है।कब्जे से एक पिस्टल दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पवारा थानाध्यक्ष रमेश कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक बदमाश पवारा होते हुए बंधवा बाजार की तरफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने बरेठी पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया तो उसे रोकने का प्रयास किया गया। उसके द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। जवाब में पुलिस द्वारा भी फायर किया गया। गोली उसके पैर में लगी। उसे इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भर्ती कराया गया। पूछने पर उसने अपना नाम मनोज यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी गौरामाफी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ बताया। उसके पास से 32 बोर का पिस्टल, कारतूस और स्प्लेंडर बाइक बरामद किया गया है। इसके अपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी मिली है।इसके ऊपर जौनपुर व प्रतापगढ़ में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। थाना पवारा को निर्देशित किया गया है कि उक्त मामले की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई करें।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
