द इंडियन व्यू

पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

नोएडा : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने शनिवार की मध्य रात्रि को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली…

Ragwendra P Singh
August 16, 2026
2 min read
पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

नोएडा : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने शनिवार की मध्य रात्रि को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है। इसके दूसरे साथी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। यह बदमाश उद्यमियों को धमकाने, उनके साथ मारपीट करने और जनता में भय व्याप्त कर अवैध उगाही के लिए कुख्यात है।अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस शनिवार की मध्य रात्रि को बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो वे रुकने की बजाय वहां से मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे।उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने घेर उन्हें लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश बंटी उर्फ मलिंगा पुत्र भोजराज निवासी ग्राम मुरादगढी के पैर में लगी है। इसकी उम्र 34 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।उन्होंने बताया कि इसके एक अन्य साथी बबलू पुत्र भोजराज को पुलिस ने कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इसके अलावा मलिंगा के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…