पुलिस के सामने नशा व मानव तस्करी, साइबर अपराध बड़ी चुनौती: अमित शाह
चंडीगढ़ : गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा समेत देश की पुलिस के सामने इस समय नशा और मानव तस्करी, साइबर अपराध व संगठित अपराध बड़ी चुनौती है। इससे निपटने में हरियाणा पुलिस पूरी तरह सक्षम है। हरियाणा के कई जिले देश की…

चंडीगढ़ : गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा समेत देश की पुलिस के सामने इस समय नशा और मानव तस्करी, साइबर अपराध व संगठित अपराध बड़ी चुनौती है। इससे निपटने में हरियाणा पुलिस पूरी तरह सक्षम है। हरियाणा के कई जिले देश की राजधानी से सटे हुए हैं और एनसीआर का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यहां की अपराधिक गतिविधियां देश के अन्य राज्यों से भिन्न हैं। हरियाणा पुलिस केसों को सुलझाने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।
अमित शाह बुधवार को पंचकूला में हरियाणा पुलिस के रिक्रूट बेसिक कोर्स बैच-93 की भव्य पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। परेड के बाद 5061 नव-प्रशिक्षित जवान हरियाणा पुलिस का हिस्सा बने।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि `आज की परेड कमांड महिला सिपाही निशु ने किया। भारत में नए कानून लागू होने के बाद यह पहला बैच है जिसे नए कानूनों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है। इससे पहले पुलिस के जवान अंग्रेजों के समय से लागू कानूनों के आधार पर पढ़ाई करके पुलिस बल का हिस्सा बनते थे। इस बैच की खास बात यह है कि इसमें 93 प्रतिशत महिलाएं हैं तो 85 प्रतिशत युवा ग्रेजुएट या डबल ग्रेजुएट हैं। पुलिस का हिस्सा बने युवाओं की औसत आयु 26 साल है।' अमित शाह ने कहा कि आज हरियाणा का विस्तार हो रहा है। 01 नवंबर 1966 को हरियाणा में छह जिले व एक रेंज थी। आज 23 जिले बन चुके हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि `कुछ समय पहले तक देश में वामपंथी आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर का उग्रवाद, नार्थ ईस्ट की गतिविधियों के कारण देश में असुरक्षा का माहौल था। पिछले दस वर्षों के भीतर देश की सभी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और आज पूरे देश में अमन चैन व शांति का माहौल है।' गृहमंत्री ने कहा कि `नए कानूनों में फोरेंसिक साइंस की भूमिका को अहम बनाया गया है। 07 साल से अधिक की सजा वाले गुनाह में फोरंसिक विजिट जरूरी है।'
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न ऑपरेशनों की सराहना करते हुए कहा कि 05 हजार युवाओं के पुलिस का हिस्सा बनने से प्रदेश के पुलिस थानों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी और काम का बोझ कम होगा।
इसके बाद परेड कमांडर निशु ने मुख्य अतिथि से परेड की स्वीकृति ली। पुलिस दस्ते की पहली 12 टुकडिय़ों का नेतृत्व महिला सिपाहियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के अलावा तमाम उच्च अधिकारी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
