पीयूष गोयल आज चेन्नई प्रवास पर , पलानीस्वामी से करेंगे विचार-विमर्श
चेन्नई : तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, असम, पश्चिम बंगाल और केरल के आसन्न चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। तमिलनाडु के भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय उद्योग और वाणिज्यमंत्री पीयूष गोयल और चेन्नई प्रवास पर…

चेन्नई : तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, असम, पश्चिम बंगाल और केरल के आसन्न चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। तमिलनाडु के भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय उद्योग और वाणिज्यमंत्री पीयूष गोयल और चेन्नई प्रवास पर रहेंगे। भाजपा ने कानून और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागरिक विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोगल को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
केंद्रीयमंत्री गोयल आज यहां राज्य भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नायर नागेंद्रन और अन्य पदाधिकारियों से सुबह 11ः 30 बजे चर्चा करेंगे। इस बैठक के बाद वे राज अन्नामलैपुरम स्थित स्टार होटल जाएंगे। वहां वे ग्रीनवे रोड पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के महासचिव एडप्पाड़ी पलानीस्वामी से सीटों के विभाजन पर प्रारंभिक बातचीत करेंगे। पलानीस्वामी के आवास पर भोज समारोह का भी आयोजन किया गया है। गोयल प्रदेश के राज्यपाल आरएन रवि से शाम को मुलाकात कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
