द इंडियन व्यू

पीकेएल-12 : यूपी योद्धाज का संघर्ष जारी, पुणेरी पल्टन ने जीत से बनाया दबदबा

विशाखापट्टनम। गगन गौड़ा (13) और गुमान सिंह (7) के सराहनीय प्रदर्शन के बावजूद यूपी योद्धाज को पुनेरी पल्टन के खिलाफ हार मिली। विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में बुधवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन…

Ragwendra P Singh
September 10, 2025
2 min read
पीकेएल-12 : यूपी योद्धाज का संघर्ष जारी, पुणेरी पल्टन ने जीत से बनाया दबदबा

विशाखापट्टनम। गगन गौड़ा (13) और गुमान सिंह (7) के सराहनीय प्रदर्शन के बावजूद यूपी योद्धाज को पुनेरी पल्टन के खिलाफ हार मिली। विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में बुधवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 26वें मैच में पल्टन ने 43-32 के अंतर से जीत हासिल की।

शुरुआती 10 मिनट में यूपी ने शानदार खेल दिखाते हुए न सिर्फ आलआउट टाला बल्कि दो अंक की लीड भी ले ली। आदित्य की रेड पर दो अंक लेकर पल्टन ने हालांकि 10 मिनट की समाप्ति तक स्कोर बराबर कर दिया लेकिन यूपी ने मैट पर दो खिलाड़ियों की मौजूदगी में न सिर्फ सुपर टैकल किया बल्कि लीड भी ले ली।

इस दौरान गुमान ने तीन और गगन ने दो अंक के साथ प्रभावित किया। ब्रेक के बाद यूपी पर आलआउट का खतरा मंडराने लगा लेकिन गगन ने असलम को आउट कर इसे टाल दिया। हालांकि जल्द ही पल्टन ने आलआउट लेकर 16-12 की लीड ले ली। आलइन के बाद यूपी ने गगन और गुमान के दो अंकों की बदौलत वापसी की राह पकड़ी।

गगन हाथ खोलने लगे थे। अबिनेश को आउट कर उन्होंने स्कोर 15-18 कर दिया। औऱ फिर डिफेंस ने पंकज को डैश कर दिया। पहला हाफ 21-16 से पल्टन के नाम रहा लेकिन एक बार आलआउट होने और दो बार सुपर टैकल की स्थिति में आने के बावजूद यूपी ने लीड बड़ी नहीं होने दी थी लेकिन हाफटाइम के बाद दूसरे आलआउट के साथ उस पर अच्छा खेलने का दबाव बढ़ गया। इस बीच गुमान ने दो अंक की रेड के साथ स्कोर 19-28 कर दिया।

आलइन के बाद यूपी ने चार के मुकाबले चार अंक लेकर वापसी की संभावना बरकरार रखी। इन संभावनाओं पर हालांकि उस समय कुठाराघात हुआ, जब टीम तीसरी बार आलआउट हो गई। आलइन के बाद गगन ने सुपर-10 पूरा किया और हर बार की तरह इस बार भी टीम के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

पिछले मैच में नहीं खेलने वाले गुमान सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाते हुए सात अंक बटोरे और अगले मुकाबले में वापसी की संभावना को जिंदा रखा। इसका कारण यह है कि बड़े स्कोर में पिछड़ने के बावजूद यूपी ने आखिरी मिनटों तक वापसी की कोशिश जारी रखी। यह टीम की जुझारू मानसिकता को दर्शाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।