पीकेएल-12 : 8 अंक से पिछड़ने के बाद यूपी योद्धाज की धमाकेदार वापसी, पटना पाइरेट्स को दी शिकस्त
विशाखापट्टनम। विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के सातवें मैच में यूपी योद्धाज ने तीन बार के चैंपियन औऱ बीते सीजन की उपविजेता पटना पाइरेट्स को 34-31 से हरा…

विशाखापट्टनम। विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के सातवें मैच में यूपी योद्धाज ने तीन बार के चैंपियन औऱ बीते सीजन की उपविजेता पटना पाइरेट्स को 34-31 से हरा दिया।
अहम बात यह है कि यूपी की टीम एक समय 8 अंक से पीछे चल रही थी लेकिन उसने जोरदार वापसी करते हुए सीजन की दूसर जीत हासिल की। बहरहाल, शुरुआती पांच मिनट दोनों टीमों के लिए चुनौतीभरा रहा।

अंक मुश्किल से आ रहे थे। इस बीच कप्तान ने सुमित ने डू ओर डाई रेड पर सुधाकर को लपक यूपी के लिए डिफेंस में खाता खोल दिया। पटना के डिफेंस ने भी 2-5 के स्कोर पर गगन को लपकते हुए अपने इरादे जाहिर किए। यूपी के डिफेंस ने हालांकि मनिंदर का बड़ा शिकार कर लीड दोगुनी कर दी।
हालांकि अंकित ने गुमान को डबल थाई होल्ड कर मैच का रोमांच बनाए रखा। पटना ने इसके बाद लगातार दो अंक लेते हुए स्कोर 6-6 कर दिया। फिर अयान ने हितेश को बाहर करते हुए यूपी को आलआउट की ओर धकेला। इसके बाद अयान ने एक ही रेड पर आशू और मोहम्मदरेजा काबू को आउट कर पटना को 11-7 की लीड दिला दी।
आलइन के बाद पटना के डिफेंस ने गगन को फिर लपक लिया। शिवम ने यूपी के लिए बोनस लिया तो अयान ने मल्टीप्वाइंटर के साथ फिर मुश्किल बढ़ा दी।
भवानी और हितेश ने हालांकि लगातार दो अंक दिलाते हुए यूपी को जरूरी मनोबल दिया। शिवम ने फिर एक शानदार हाईफ्लाई से विपक्षी कप्तान को आउट कर फासला 4 का कर दिया।
अयान ने हालांकि मल्टीप्वाइंटर रेड का सिलसिला जारी रखा और यूपी के मुश्किल खड़ी कर दी। फिर गगन को लपक पटना ने पांचवां टैकल प्वाइंट लेकर स्कोर 19-11 कर दिया। सुपर टैकल की स्थिति में आशू ने कमाल करते हुए अयान को लपक यूपी को दो अंक दिला दिए। हाफटाइम तक स्कोर 19-13 से पटना के हक में था।
ब्रेक के बाद गुमान की जगह मैट पर लाए गए शिवम ने एक अंक लेकर फासला 5 का कर दिया। फिर पांच के डिफेंस में सुमित ने अंकित का शिकार कर स्कोर 15-19 कर दिया। पटना ने हालांकि अगली डू ओर डाई रेड पर भवाना को लपक लिया। पांच के डिफेंस में बेहतर खेल रही यूपी के कप्तान सुमित ने अयान को लपक पटना को बड़ा झटका दिया।
फिर गगन ने डू ओर डाई रेड पर एक अंक लेकर फासला 5 का कर दिया। इसके बाद यूपी ने डू ओर डाई रेड पर मनिंदर का शिकार कर लिया। फिर चार के डिफेंस में भवानी अंक लेकर लौटे।
31वें मिनट में भवानी ने बैककिक पर अयान को बाहर कर पटना को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। और फिर कप्तान सुमित ने अंकित को बाहर कर पटना को आलआउट की ओर धकेला और इसे अंजाम देकर 26-25 की लीड ले ली।
मनिंदर ने एक अंक के साथ स्कोर बराबर किया तो गगन ने मल्टीप्वाइंटर के साथ यूपी को 2 अंक से आगे कर दिया। फिर महेंदर ने मनिंदर को बाहर कर लीड 3 की कर दी। इसके बाद हालांकि यूपी ने दो अंक गंवा दिए। आशू ने इसके बाद अयान का शिकार कर यूपी की लीड 4 की कर दी। फिर शिवम ने एक अंक लेकर फासला 5 का कर दिया।
अंतिम मिनट में मनिंदर के बोनस ने स्कोर 30-33 कर दिया लेकिन सुमित ने अयान को लपकते हुए न सिर्फ हाई-5 पूरा किया बल्कि अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। यूपी के लिए आशू ने भी हाई-5 पूरा किया जबकि गगन ने सात और शिवम ने पांच अंक बटोरे। पटना के लिए अयान ने 9 अंक लिए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
