पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, खेलों को वैश्विक स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और यह दोहराया कि उनकी सरकार भारत को खेलों में उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।…

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और यह दोहराया कि उनकी सरकार भारत को खेलों में उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, जो हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद की याद में समर्पित है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत को लगातार तीन स्वर्ण पदक जिताए थे।
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं। इस विशेष अवसर पर मैं मेजर ध्यानचंद जी को नमन करता हूं, जो सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।"
उन्होंने यह भी कहा कि देश में खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों को बेहतर संस्थागत सहयोग प्रदान करना, अत्याधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं और आधुनिक स्टेडियम उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, "पिछले एक दशक में भारत का खेल क्षेत्र काफी बदल चुका है। हम जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तलाशने से लेकर उन्हें विश्वस्तरीय संसाधन उपलब्ध कराने तक, एक समग्र और आधुनिक खेल इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं। हमारी सरकार भारत को खेलों में वैश्विक नेतृत्व दिलाने के लिए समर्पित है।"
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के पारित होने से भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा, "भारत में खेलों की परंपरा सदियों पुरानी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मैं सभी देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
