द इंडियन व्यू

बारिश ने रोका लखनऊ-आरसीबी मुकाबला, फिर शुरू हुआ खेल

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में गुरुवार को बारिश ने शुरुआती रोमांच पर ब्रेक लगा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने…

Ragwendra P Singh
May 7, 2026
3 min read
बारिश ने रोका लखनऊ-आरसीबी मुकाबला, फिर शुरू हुआ खेल

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में गुरुवार को बारिश ने शुरुआती रोमांच पर ब्रेक लगा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज शुरुआत की ही थी कि अचानक हुई बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थमने पर मुकाबला दोबारा शुरू कर दिया गया।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पारी की शुरुआत की। टीम ने 1.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। बारिश के दौरान दर्शक दीर्घाओं में मौजूद क्रिकेट प्रेमी अपनी सीटों पर डटे रहे और मौसम साफ होने का इंतजार करते नजर आए।

@IPL

बारिश रुकने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और लखनऊ के बल्लेबाजों ने संभलकर रन गति आगे बढ़ाई। समाचार लिखे जाने तक एलएसजी ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए थे। मिशेल मार्श 19 और अर्शिन कुलकर्णी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला। अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने शानदार लाइन और लेंथ के साथ सिर्फ पांच रन दिए। उनके ओवर में कोई चौका नहीं लगा और सभी रन सिंगल व डबल से आए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों का बेहतरीन इस्तेमाल किया।

मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि टीम पिच का फायदा उठाते हुए लखनऊ को कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। वहीं एलएसजी कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि टीम में कुछ बदलाव चोटों की वजह से किए गए हैं, लेकिन उनका फोकस स्पष्ट रणनीति के साथ खेलने पर है।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। लगातार हार के बाद दबाव में चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स जहां वापसी की कोशिश में है, वहीं आरसीबी जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

लखनऊ सुपर जायंट्स :  मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।