पाकिस्तान चैंपियंस के मालिक का दावा : भारत के हटने से हमें मिले 2 पॉइंट्स
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच रविवार को होना वाला मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश दिखा था। लोग पहलगाम आतंकी हमले के बाद…

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच रविवार को होना वाला मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश दिखा था। लोग पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच की आलोचना कर रहे थे।

बाद में भारत के कई सीनियर खिलाड़ियों ने मैच खेलने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह से उसे रद्द कर देना पड़ा। लेकिन अगर नॉकआउट में दोनों टीमों के मुकाबले की सूरत उभरी तब? सेमीफाइनल या फिर फाइनल में ऐसी स्थिति आई तब? पाकिस्तान चैंपियंस टीम के मालिक कामिल खान ने कहा है कि ये टी20 टूर्नामेंट अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से चलेगा, उसमें बदलाव नहीं होगा।
खान ने दावा किया कि रविवार को मैच रद्द होने पर पाकिस्तान को 2 अंक मिलेंगे क्योंकि भारतीय टीम मुकाबले से पीछे हटी है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार उनकी टीम 2 पॉइंट्स की हकदार है।
टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में खान ने कहा, 'बाकी बचे सभी मैच हो रहे हैं। टूर्नामेंट अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से चल रहा है, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
जहां तक सेमीफाइनल और फाइल की बात है तो हम अभी यह कह सकते हैं कि अगर हम सेमी में पहुंचे तो वहां 4 टीमें होंगी और हम दो टीमों के बीच मुकाबले से बचेंगे।'
अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो क्या होगा, इसके जवाब में खान ने कहा, ‘अगर हम फाइनल में पहुंचते हैं तब उसके बारे में फैसला तब लेंगे।’ डब्ल्यूसीएल का फाइनल 2 अगस्त को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस का पहला मुकाबला पाकिस्तान चैपिंयंस से होना था लेकिन भारत के कई सीनियर खिलाड़ियों के पीछे हटने से मुकाबला रद्द हो गया।
आयोजकों का कहना है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को तब रखा जब ये खबर आई कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत का दौरा करेगी।
हालांकि, शिखर धवन का दावा है कि उन्होंने 11 मई को ही आयोजकों को सूचना दे दी थी कि वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना, युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से साफ मना कर दिया था। इस टूर्नामेंट के पहले सीजन को इंडिया चैंपियंस ने जीता था। तब उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
