द इंडियन व्यू

पहली बार विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-19 टेबल टेनिस टीम

नई दिल्ली : रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) विश्व युवा चैंपियनशिप में भारत के अंडर-19 लड़कों ने इतिहास रच दिया है। टीम ने सोमवार को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 3-2 से हराकर पहली बार…

Ragwendra P Singh
November 25, 2025
1 min read
पहली बार विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-19 टेबल टेनिस टीम

नई दिल्ली : रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) विश्व युवा चैंपियनशिप में भारत के अंडर-19 लड़कों ने इतिहास रच दिया है। टीम ने सोमवार को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 3-2 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। अब भारत का मुकाबला फाइनल में जापान से होगा।

टीम में अंकुर भट्टाचार्जी, पी. बी. अभिनंध और प्रियंजुज भट्टाचार्य शामिल हैं। सेमीफाइनल में अंकुर ने शानदार शुरुआत करते हुए ह्सू ह्सिएन-चिया को 3-2 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद कुओ गुआन-होंग ने अभिनंध को 3-1 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया। प्रियंजुज ने लिन चिन-टिंग को 3-2 से मात देकर भारत की बढ़त वापस दिलाई।

चीनी ताइपे के कुओ ने अंकुर को 3-0 से हराकर मुकाबले को निर्णायक मैच तक पहुंचा दिया, लेकिन अंतिम मुकाबले में अभिनंध ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ह्सू को 3-0 से हराकर भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर दी।

उधर, भारत की अंडर-15 लड़कियों की टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से 0-3 से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…