पवन अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस टूर्नामेंट में चैंपियन, अभिज्ञान ने जीता दिल
लखनऊ। लखनऊ के वरिष्ठ शतरंज प्रशिक्षक और मजबूत टैक्टिकल खिलाड़ी पवन बाथम (राज्य कर विभाग) ने सीसीबीडब्लू अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 6.5 अंको के साथ खिताब जीत लिया। चेस क्लब…

लखनऊ। लखनऊ के वरिष्ठ शतरंज प्रशिक्षक और मजबूत टैक्टिकल खिलाड़ी पवन बाथम (राज्य कर विभाग) ने सीसीबीडब्लू अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 6.5 अंको के साथ खिताब जीत लिया।

चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट के सातवें व अंतिम राउंड के बाद लखनऊ चेस सेंटर के अनुभवी प्रशिक्षक व तीसरी वरीय सईद अहमद 6 अंक के साथ वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में चैंपियन बने।
उन्होंने पवन को एकमात्र ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया। वहीं इस श्रेणी में मोहम्मद इरफान (5 अंक), अजीत कुमार श्रीवास्तव (4 अंक), आरपी गुप्ता (3 अंक) क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।
टूर्नामेंट के एक अन्य सितारे मॉडर्न स्कूल अलीगंज के दस वर्षीय अभिज्ञान कटियार रहे जिन्होंने ओपन श्रेणी में 5 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कटियार पवन बाथम के खिलाफ लगभग जीत की स्थिति में थे लेकिन समय के दबाव में चूक का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
दूसरी ओर संजीव कुमार ने 30 वर्ष से अधिक अनरेटेड श्रेणी में 6 अंक के साथ जीत हासिल की। अंडर-16 अनरेटेड श्रेणी में दर्श अग्रवाल (डीपीएस एल्डिको), आकर्षक सिंह (सीएमएस गोमती नगर द्वितीय कैम्पस) और अर्जुन चौरसिया (डीपीएस एल्डिको) 6 अंकों के साथ संयुक्त पहले स्थान पर रहे।
वहीं कार्तिक अग्रवाल (सीएमएस अलीगंज प्रथम कैंपस) और कौस्तुभ मिश्रा (सेंट फ्रांसिस) ने क्रमशः अंडर-16 व अंडर-10 श्रेणी में 5.5 अंक के साथ खुद को उभरते सितारे के रूप में स्थापित किया।
इस अवसर पर क्लब ने हर्षित अमरनानी को भी सम्मानित किया। हर्षित ने इटली के इसोला डेल सोले, ग्रैडो शतरंज ओपन में अंडर 2200 वर्ग में जीत हासिल की है और फिडे रेटिंग 2143 के साथ लखनऊ के सबसे अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी बन गए।
इसके साथ ही एक विशेष मुलाकात और अभिवादन सत्र में हर्षित ने सैकड़ो ऑटोग्राफ दिए और एक घंटे से अधिक समय तक धैर्यपूर्वक अपने सभी प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाईं।
समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वश्रेष्ठ जिला शिक्षक पुरस्कार 2021, 2023 से सम्मानित, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उज़मा सिद्दीकी-किदवई ने पुरस्कार प्रदान किए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
