पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण 2 फरवरी से, प्रो. बालाराम पाणि करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली : पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के 12वें संस्करण का आयोजन 2 से 9 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों की पुरुष व महिला टीमें शिरकत करेंगी। मेजबान श्याम लाल…

नई दिल्ली : पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के 12वें संस्करण का आयोजन 2 से 9 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा।
इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों की पुरुष व महिला टीमें शिरकत करेंगी।
मेजबान श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रबि नारायण कर के अनुसार मुख्य अतिथि प्रोफेसर बालाराम पाणि, डीन ऑफ कॉलेजेस, दिल्ली यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को सुबह 10.30 बजे, श्याम लाल कॉलेज, शाहदरा के मैदान पर करेंगे।
इस अवसर पर प्रो. सरिता त्यागी, एचओडी, डीपीईएसएस, डीयू, डॉ. ज्योति मान, असिस्टेंट डारेक्टर, डीयूएससी, संजीव गौतम, एसीपी, शाहदरा, सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
खेल समिति के संयोजक वी एस जग्गी ने बताया कि पुरुष वर्ग में दस टीमें तथा महिला वर्ग में छह टीमें लीग और नॉकआउट आधार पर खेलेंगी।
टॉप चार टीमों के बीच सेमीफाइनल और फिर दो टीमों के बीच फाइनल मैच होगा। पिछले वर्ष पुरुष वर्ग में मेजबान श्याम लाल कॉलेज और महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की टीम चैंपियन रहीं थी।
श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रबि नारायण कर के अनुसार कॉलेज स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और फिट इंडिया अभियान के तहत बच्चों को खेलों के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरुक रखने के लिए ऐसे टूर्नामेंट बेहद जरूरी हैं।
टीमें :
पुरुष वर्ग: श्याम लाल कॉलेज (प्रातः), इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस, किरोड़ी मल कॉलेज, एमिटी यूनिवर्सिटी, श्याम लाल कॉलेज बी, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, श्याम लाल कॉलेज (सांध्य), हंसराज कॉलेज, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज (एलुमनस)।
महिला वर्ग: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस, भारती कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना, विवेकानंद कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज।
सम्बंधित ख़बरें
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
