द इंडियन व्यू

पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फरार

रांची : रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार रवि लोहरा ने…

Ragwendra P Singh
May 27, 2025
1 min read
पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फरार

रांची : रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार रवि लोहरा ने सबसे पहले अपनी 29 वर्षीय पत्नी रेणु देवी को मारा, उसके बाद चार साल और पांच साल के दो बच्चों को भी मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि लोहरा अपने ससुराल में ही रहा करता था। मंगलवार अहले सुबह मामूली से विवाद में रवि लोहरा ने मसाला कूटने वाले सिलबट्टा से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को मारकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मैकलुस्कीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर रवि लोहरा फरार हो गया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…