द इंडियन व्यू

पंत का ऐतिहासिक कारनामा : 148 साल में पहली बार

भारत इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहा है। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वो कारनामा कर दिखाया जो 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई विकेटकीपर नहीं कर पाया। वह विदेशी…

Ragwendra P Singh
July 24, 2025
2 min read
पंत का ऐतिहासिक कारनामा : 148 साल में पहली बार

भारत इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहा है। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वो कारनामा कर दिखाया जो 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई विकेटकीपर नहीं कर पाया। वह विदेशी सरजमीं पर 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने हैं।

साभार : गूगल

बतौर विकेटकीपर विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर पर 879 रन बनाए हैं। बता दें, मैच के पहले दिन भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े।

वहीं ऋषभ पंत पैर में गेंद लगने की वजह से रिटायरहर्ड हुए। रिटायर्ड हर्ड होने से पहले पंत 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस पारी में 19 रन बनाते ही उन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा छू लिया था।

ऋषभ पंत 37 के स्कोर पर थे जब क्रिस वॉक्स की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया। पंत शॉट खेलने से चूक गए और गेंद सीधा उनके पैर पर जाकर लगी। इंग्लैंड ने LBW के लिए अपील की, मगर अंपायर ने नकार दिया।

इसके बाद इंग्लिश टीम ने DRS का इस्तेमाल किया और थर्ड अंपायर से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पंत दर्द से कराह रहे थे, उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उन्हें मिनी एंबुलेंस से मैदान के बाहर ले जाया गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल (46) और यशस्वी जायसवाल (58) ने शानदार शुरुआत दी।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन (61) ने भी अर्धशतक जड़ा। दूसरा सेशन का अंत होते-होते भारत जरूर लड़खड़ाया। जायसवाल के बाद गिल सस्ते में पवेलियन लौटे।

तीसरे सेशन में 3.7 के रनरेट से 1 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर भारत ने इसकी भरपाई की। ऋषभ पंत की चोट ने भारत की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। दिन के अंत में रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर डटे हुए हैं।

विदेशी धरती (विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट रन)

1018 - ऋषभ पंत, इंग्लैंड में

879 - ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया में

778 - एमएस धोनी, इंग्लैंड में

773 - रॉड मार्श, इंग्लैंड में

717 - एंडी फ्लावर, भारत में

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।