न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास : एक ही पारी में तीन बल्लेबाजों ने जड़े 150+ रन
जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है। इस मैच में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने तबाही मचा रखी है। साभार : गूगल जिम्बाब्वे को पहली पारी में 125…
जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है। इस मैच में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने तबाही मचा रखी है।

जिम्बाब्वे को पहली पारी में 125 रन पर ऑलआउट करने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के अंत तक 130 ओवर में 3 विकेट पर 601 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। चौथे विकेट के लिए रचिन रवींद्र और हैनरी निकोल्स के बीच 250 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है और दोनों बल्लेबाज 150 रन का आंकड़ा छू चुके हैं।
इनसे पहले सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने भी 153 रनों की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पारी में उनके तीन-तीन बल्लेबाजों ने 150 रन का आंकड़ा छुआ, वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में यह मात्र तीसरे घटना है।
न्यूजीलैंड से पहले यह कारनामा भारत ने 39 साल पहले 1986 में श्रीलंका के खिलाफ कानपुर टेस्ट में किया था। इस मैच की पहली पारी में श्रीलंका को 420 के स्कोर पर समेटने के बाद भारत ने 676 रन बोर्ड पर लगाए थे।
इस दौरान सुनील गावस्कर ने 176, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 199 और कप्तान कपिल देव ने 163 रनों की शानदार पारी खेली थी। वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा इंग्लैंड ने 1938 ओवल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था, जब उनके तीन बल्लेबाज लियोनार्ड हटन (364), मौरिस लेलैंड (187) और जो हार्डस्टाफ (169) ने एक ही पारी में 150 रन का आंकड़ा पार किया था।
इस दौरान इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 903 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया था और 7 विकेट गिरने के बाद पारी को घोषित कर दिया था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 201 और 123 के स्कोर पर ऑलआउट कर मैच को 579 रनों के अंतर से जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
