द इंडियन व्यू

नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन से नाम वापस लिया, बिना तैयारी के यूएस ओपन में उतरेंगे

नई दिल्ली : 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने आगामी यूएस ओपन से पहले एक और झटका दिया है। उन्होंने सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है और अब बिना किसी हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट की तैयारी के सीधे यूएस ओपन…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
2 min read
नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन से नाम वापस लिया, बिना तैयारी के यूएस ओपन में उतरेंगे

नई दिल्ली : 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने आगामी यूएस ओपन से पहले एक और झटका दिया है। उन्होंने सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है और अब बिना किसी हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट की तैयारी के सीधे यूएस ओपन में उतरेंगे।

जोकोविच ने आखिरी बार 11 जुलाई को विंबलडन सेमीफाइनल में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें यानिक सिनर के हाथों सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले से दो दिन पहले जोकोविच को क्वार्टरफाइनल के अंतिम गेम में एक “भयावह” और “अजीब तरीके” से गिरते देखा गया था, जिससे उनकी बाईं जांघ पर असर पड़ा। सेमीफाइनल में वह पूरी तरह से फिट नजर नहीं आए और उन्हें कोर्ट पर अपनी गति में कठिनाई हो रही थी। मैच के दौरान उन्होंने अपने ऊपरी बाएं पैर का उपचार भी करवाया था।

सिनसिनाटी से पहले जोकोविच ने इस सप्ताह समाप्त हो रहे टोरंटो मास्टर्स में भी हिस्सा नहीं लिया था, जिसकी वजह उन्होंने कमर की मांसपेशियों (ग्रोइन इंजरी) में चोट को बताया था।

विंबलडन से पहले उन्होंने फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें फिर से यानिक सिनर के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

अब जोकोविच के पास यूएस ओपन से पहले किसी भी हार्ड कोर्ट मुकाबले का अभ्यास नहीं होगा। यूएस ओपन 24 अगस्त से शुरू हो रहा है। जोकोविच इस टूर्नामेंट में अब तक चार बार चैंपियन बन चुके हैं, जिनमें आखिरी खिताब उन्होंने 2023 में जीता था। वह उनका अब तक का सबसे हालिया ग्रैंड स्लैम खिताब भी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।