नवादा की युवती की बंगलौर में हुई हत्या, 7 गिरफ्तार
नवादा : बिहार के नवादा में एक प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला नरहट थाना क्षेत्र के राहुल नगर का है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने रविवार को बताया कि घटना…

नवादा : बिहार के नवादा में एक प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामला नरहट थाना क्षेत्र के राहुल नगर का है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने रविवार को बताया कि घटना की शुरुआत 15 मई को हुई, जब एक लड़की और आशिक कुमार नाम के युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। लड़की की मां ने 23 मई को हिसुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम राजवंशी का बेटा आशिक कुमार शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। बाद में लड़की का शव बेंगलुरु के सूर्य नगर थाना क्षेत्र में चांदपुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे एक नीले रंग के ट्रॉली बैग में मिला।
हिसुआ पुलिस ने शव की पहचान की पुष्टि की। नवादा एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में की गई कार्रवाई में आशिक कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, राजा कुमार, मोहन कुमार, कलू कुमार और इंदु देवी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी नवादा जिले के राहुल नगर और फुलमा गांव के रहने वाले हैं। इस पूरी घटना पर डीएसपी हुलास कुमार ने एक टीम गठन किया था और फिर इस पूरे मामला में पुलिस को बेहतर कामयाबी हाथ लगी है।
जांच में पता चला कि दोनों बिहार से बेंगलुरु गए थे। पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
