द इंडियन व्यू

नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

तरौबा : पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने अपने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 63 रन बनाए और टीम भारतीय समयानुसार शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई। तीन मैचों की वनडे…

Ragwendra P Singh
August 9, 2025
2 min read
नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

तरौबा : पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने अपने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 63 रन बनाए और टीम भारतीय समयानुसार शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 281 रनों के लक्ष्य को 49वें ओवर में हासिल किया।

नवाज और हुसैन तलत ने छठे विकेट के लिए 104 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत की ओर ले गए। नवाज ने 54 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए, जबकि तलत ने 37 गेंदों पर 41 रन (1 छक्का, 4 चौके) का योगदान दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 280 रन पर ऑलआउट हो गई। इविन लुईस ने 62 गेंदों पर 60 रन (3 छक्के, 5 चौके) बनाए, जबकि कप्तान शाई होप ने 55 और रोस्टन चेज़ ने 53 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट चटकाए, जबकि नसीम शाह ने 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने 53 रन बनाए, लेकिन 38वें ओवर में शमार जोसेफ की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उस समय टीम को जीत के लिए 101 रन चाहिए थे, जहां से नवाज और तलत ने मोर्चा संभालते हुए आखिरी ओवर में चौका लगाकर जीत दिलाई।

सीरीज का दूसरा मैच रविवार, 10 अगस्त को और तीसरा व अंतिम मुकाबला 12 अगस्त को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।