नरेश कुमार के मार्गदर्शन में पूमसे तकनीक की बुनियाद मजबूत कर रहे खिलाड़ी
लखनऊ। ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बेसिक टेक्नीक को मजबूत करने और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस लगातार काम कर रही है। इसके अंतर्गत मॉडर्न अकादमी, गोमतीनगर,…

लखनऊ। ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बेसिक टेक्नीक को मजबूत करने और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस लगातार काम कर रही है। इसके अंतर्गत मॉडर्न अकादमी, गोमतीनगर, विनय खंड-2 स्थित सेंटर में ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खासतौर पर पूमसे तकनीक के उन्नत प्रशिक्षण के लिए इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं पूमसे विशेषज्ञ नरेश कुमार मौजूद हैं। हरियाणा के रहने वाले नरेश कुमार अब तक राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीत चुके हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को अपने पहले सत्र में पूमसे तकनीक की ट्रेनिंग देने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य यहां खिलाड़ियों की पूमसे तकनीक की बुनियाद को मजबूत करना और उन्हें एडवांस स्किल्स से परिचित कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने बताया कि हमारा मिशन खिलाड़ियों को इस स्तर पर तैयार करना है कि वे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा और दमखम साबित कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
