द इंडियन व्यू

डब्ल्यूयूजी 2025 : नटराज का नया रिकॉर्ड, भारतीय महिला टीटी टीम अंतिम 16 में

तैराक श्रीहरि नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपने ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ को बेहतर करते हुए जर्मनी में विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) के दूसरे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई, भारतीय महिला टेबल टेनिस…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
डब्ल्यूयूजी 2025 : नटराज का नया रिकॉर्ड, भारतीय महिला टीटी टीम अंतिम 16 में

तैराक श्रीहरि नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपने ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ को बेहतर करते हुए जर्मनी में विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) के दूसरे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने नीदरलैंड को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।

साभार : गूगल

बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिश्रित टीम स्पर्धा हांगकांग के खिलाफ निराशा मिली। दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने अपनी हीट में 1:48.22 सेकेंड का समय निकालकर शीर्ष स्थान हासिल किया। बेंगलुरु के इस तैराक ने पिछले महीने सिंगापुर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड 1:48.66 सेकेंड को पीछे छोड़ दिया।

नटराज ने कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सायली वानी, तनीषा कोटेचा और प्रीथा वर्तिकर की भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप पांच में नीदरलैंड पर 3-1 से जीत दर्ज की तो वहीं देवर्ष वाघेला, अयाज मुराद और हरकुंवर सिंह की पुरुष टीम ने कोलंबिया को 3-2 से हराया।

पुरुष टीम के सामने अब अंतिम 16 में चीन की चुनौती होगी। बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ ग्रुप एफ में कड़ा संघर्ष किया। टीम को 2-3 से हार मिली। इससे पहले गुरुवार को इस भारतीय टीम ने मकाऊ को 5-0 से हराया था। टेनिस के महिला एकल में अंजलि राठी और वैष्णवी अडकर ने अंतिम 32 में जगह बनाई।

अंजलि ने युगांडा की क्रिस्टियाना ओवोमुहांगी को 6-0, 6-0 से जबकि वैष्णवी ने नीदरलैंड की जोलीन मारिया जेनिया गील्स को 6-1, 6-0 से हराया। कबीर हंस और मान केशवाणी पुरुष युगल के अंतिम 32 में टैंटवान माजोली और सुफावाट साई-ओई की थाईलैंड की जोड़ी को 6-1, 6-1 से हराया।

तैराकी में नटराजन के अलावा अन्य भारतीय तैराकों ने निराश किया अनीश गौड़ा अपनी हीट में 1:52.42 का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे और अगले दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। भाव्या और श्रृंगी 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में 21 तैराकों में क्रमशः 20वें और 19वें स्थान पर रहीं।

श्रृंगी ने हीट में 5:16.90 का समय लिया जबकि भाव्या ने 5:17.62 का समय लिया। तलवारबाजी (पुरुषों की व्यक्तिगत एपी) में बलराम जोशी ने अंतिम 128 दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के ह्सियांग चिंग वू को 15-12 से हराया, लेकिन दौर में अमेरिका के तलवारबाज डिएगो काल्डेरोन से 5-15 से हार गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।