धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म: माइकल हसी ने बताया कब और किस भूमिका में लौटेंगे 'थाला'
चेन्नई सुपर किंग्स का गुरुवार को मुंबई इंडियंस से सामना हुआ। इस मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी खेलने नहीं उतरे जिससे फैंस को एक बार फिर निराशा मिली। धोनी को लेकर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कोई जानकारी नहीं दी।…

चेन्नई सुपर किंग्स का गुरुवार को मुंबई इंडियंस से सामना हुआ। इस मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी खेलने नहीं उतरे जिससे फैंस को एक बार फिर निराशा मिली। धोनी को लेकर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कोई जानकारी नहीं दी।
टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने स्पष्ट किया है कि धोनी अब तक पूरी तरह फिट नहीं हैं जिस कारण वह मैदान पर नहीं उतरे हैं। सीएसके की टीम आईपीएल 2026 में लीग चरण के अपने आधे मुकाबले खेल चुकी है।
सीएसके ने वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन 44 वर्षीय धोनी इस मैच में भी नहीं खेले। धोनी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही वह चोटिल हो गए थे और अब तक वापसी नहीं कर सके हैं।

हसी ने साफ किया कि जब भी धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें शुरू में दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। हसी ने इस संभावना को खारिज कर दिया और संकेत दिया कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी और जानी-पहचानी भूमिका में ही वापसी करेंगे।
हसी ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे ही होंगे। उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है। दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है। अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे। उन्हें बस यह पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सके।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
