जिसका चयन तय नहीं था, वही बना हीरो: युवराज सिंह की 2011 वर्ल्ड कप कहानी
भारत के लिए वर्ल्ड कप 2011 का बड़ा हीरो कौन? जवाब है- युवराज सिंह, क्या आप जानते हैं कि भारत के इस दिग्गज ऑलराउंडर की जगह टीम में नहीं बन रही थी। साभार : गूगल ये खुलासा किसी और ने नहीं, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2011 में…

भारत के लिए वर्ल्ड कप 2011 का बड़ा हीरो कौन? जवाब है- युवराज सिंह, क्या आप जानते हैं कि भारत के इस दिग्गज ऑलराउंडर की जगह टीम में नहीं बन रही थी।

ये खुलासा किसी और ने नहीं, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2011 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड कोच गैरी कर्स्टन ने किया है। गैरी कर्स्टन ने स्वीकार किया कि युवराज सिंह का सिलेक्शन आंतरिक बहस का विषय रहा था और इस बात पर वास्तविक संदेह था कि उन्हें टीम में रखा जाए या नहीं।
हालांकि, कर्स्टन और कप्तान एमएस धोनी ने इस आक्रामक बाएं हाथ के खिलाड़ी का समर्थन किया और अब यह फैसला भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक माना जाता है। भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप जीतकर 28 साल पुराना सूखा समाप्त किया था। आखिरी बार भारत 1983 में विश्व चैंपियन बना था।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाई थी। इस पूरे विश्व कप में बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करके उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 362 रन टूर्नामेंट में बनाए थे और 15 विकेट निकाले थे। हालांकि, इन आंकड़ों के पीछे कड़ी मेहनत और व्यक्तिगत परिवर्तन की कहानी भी छिपी है।
एक बातचीत में गैरी कर्स्टन ने बताया, "शुक्र है कि हमने उसे सिलेक्ट किया, क्योंकि मुकाबला बेहद करीबी था... मैं उसे टीम में लेने के लिए बहुत उत्सुक था और धोनी भी, क्योंकि वह टीम में अनुभव लेकर आए था और देखिए, उसने जो विश्व कप जीता, वह कैसा रहा। मुझे युवराज हमेशा से बहुत पसंद था।
वो कभी-कभी मुझे बहुत परेशान कर देता था, लेकिन मैं उससे प्यार करता था। वो अच्छा था। मैं बस यही चाहता था कि वो हर समय रन बनाता रहे, क्योंकि उसे बल्लेबाजी करते देखना अद्भुत था।"
कर्स्टन ने युवराज को टूर्नामेंट के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन को क्रेडिट दिया।
कर्स्टन ने बताया, "उन्हें एक सफर तय करना था और इसका क्रेडिट पैडी को जाता है। पैडी ने युवी को तैयार करने के लिए उनके साथ काफी काम किया।
युवी ने विश्व कप की तैयारी के लिए खुद कई अहम फैसले लिए थे।" युवराज ने वर्ल्ड कप में अहम मौकों पर रन बनाए और विकेट निकाले। फिर चाहे बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल ही हो या तीनों नॉकआउट मैचों में 2-2 विकेट निकालने की हो।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
