धोखाधड़ी के दो मामलों में नगरोटा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे में वाहन बरामद
धर्मशाला : जिला कांगड़ा के अंतर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां क्षेत्र में हाल ही में धोखाधड़ी के दो गंभीर मामले प्रकाश में आए, जिनमें आरोपियों द्वारा छलपूर्वक पीड़ितों से बड़ी धनराशि एवं संपत्ति हड़पने का प्रयास किया गया।…

धर्मशाला : जिला कांगड़ा के अंतर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां क्षेत्र में हाल ही में धोखाधड़ी के दो गंभीर मामले प्रकाश में आए, जिनमें आरोपियों द्वारा छलपूर्वक पीड़ितों से बड़ी धनराशि एवं संपत्ति हड़पने का प्रयास किया गया। मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला कांगड़ा पुलिस ने त्वरित एवं पेशेवर कार्रवाई करते हुए एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने तथा दूसरे मामले में वाहन की सफल बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि बीते 17 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता अक्षित महाजन पुत्र सुरिन्द्र महाजन, निवासी गांव घोड़व, डाकखाना भदरेहड़, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा उम्र 22 वर्ष ने उसके साथ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोपी अमित खन्ना पुत्र यशपाल खन्ना, निवासी गांव व डाकखाना थाना कलां, तहसील बंगाणा, जिला ऊना उम्र 31 वर्ष, जो पालमपुर में टूर एंड ट्रैवल एवं इवेंट व्यवसाय संचालित करता था, ने उन्हें व्यवसाय में साझेदारी का झांसा देकर 26 सितंबर 2025 से 6 दिसम्बर 2025 के बीच लगभग 26 लाख 60 हजार,500 रुपये निवेश के रूप में लिए।
आरोपी ने छह माह में इस राशि के बदले 30 लाख लौटाने का आश्वासन दिया। इस बीच विश्वास बनाने हेतु आरोपी ने 5 लाख 24 हजार 999 आंशिक रूप से लौटाए। तत्पश्चात आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर संपर्क समाप्त कर दिया। जिस पर पुलिस थाना नगरोटा बगवां में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मामले की गहन तकनीकी जांच, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण तथा विभिन्न राज्यों में दबिश के उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी अमित खन्ना को हरियाणा से गिरफ्तार किया, जहां वह विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा था। आरोपी वर्तमान में पुलिस रिमांड पर है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।
पुलिस ने फरीदाबाद से जब्त किया वाहन
वहीं एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता धर्म चंद पुत्र स्व. बख्शी राम, निवासी गांव सुराणी, डाकघर रजियाणा, तहसील बड़ोह, जिला कांगड़ा (उम्र 62 वर्ष) ने 11 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने अपना वाहन आरोपी राजीव कुमार निवासी बिलासपुर को 13 लाख 20 हजार में बेचा था। आरोपी द्वारा भुगतान हेतु एचडीएफसी बैंक, मंडी (सरकाघाट) का चेक दिया गया, जो बैंक में प्रस्तुत करने डिसओनर हो गया। वहीं आरोपी ने नकद भुगतान से भी इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस थाना नगरोटा बगवां में मामला दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को हरियाणा भेजा गया, जहां से उक्त वाहन फरीदाबाद से बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
