द इंडियन व्यू

दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

जौनपुर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित मुगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेलवार मार्ग पर रामनगर गांव के पास शनिवार देर रात करीब नौ बजे अपने रिश्तेदारी जा रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

जौनपुर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित मुगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेलवार मार्ग पर रामनगर गांव के पास शनिवार देर रात करीब नौ बजे अपने रिश्तेदारी जा रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जिससे एक व्यक्ति की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरे का इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के मजगवा गांव निवासी शाहजहां (70) साथ में बाइक पर सवार जहांगीर (65) बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक बिलावर मार्ग पर रामनगर गांव के पास पहुंची अज्ञात बदमाशो ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास के लोग सहम गए। इस फायरिंग में शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई वहीं जहांगीर को इलाज हेतु प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुंगरा बादशाहपुर प्रभारी निरीक्षक के के सिंह मय फोर्स मामले की जांच में जुट गए हैं।इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत शनिवार को ग्राम मझगवा रामनगर के पास घर जा रहे दो भाइयो के ऊपर अज्ञात हमलावर द्वारा असलहे से फायर किया गया । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलो को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया । जहां डाक्टरो ने उनको मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में बदमाशों को पकड़ने के लिए सात टीमों को लगाया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…