देवा थाने की पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
बाराबंकी : थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने स्वाट सर्विलांस टीम की मदद से 2 मई को ग्राम टिकरिया में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक…

बाराबंकी : थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने स्वाट सर्विलांस टीम की मदद से 2 मई को ग्राम टिकरिया में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 2 मई को ग्राम टिकरिया में विशाल रावत, संजीत साहनी व मोहित रावत व तीन अन्य लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की गई 108 कॉपर की छड़ी तथा 50 हजार की नकदी बरामद की गई है। इन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज वह अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। अभी इसमें गोविंद, फैज व जाबिर अली फरार हैं। हालांकि इसमें अन्य मामले में गोविंद जेल में है।
वहीं दूसरी चोरी की घटना ग्राम खेवली मैं हुई थी। इसका भी देवा पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इस चोरी में कैसरगंज बहराइच के वसीम अहमद का हाथ था। उसे गिरफ्तार कर चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल, कुछ ज्वेलरी, घड़ी व एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह इनका रिश्तेदार है। चोरी की घटना को अंजाम देने के कुछ दिन पूर्व यह उनके घर आया था और रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
