देवरिया में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया : देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सूचना पर एसपी विक्रांत वीर सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर आज पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।…

देवरिया : देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सूचना पर एसपी विक्रांत वीर सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर आज पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र में मुजुरी खुर्द के रहने वाले आदित्य उर्फ सूरज (21) का शव सोमवार की सुबह गांव से दूर खेत में मिला। आदित्य रविवार रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने लाेगाें की चिंता बढ़ी। फाेन मिलाया गया ताे मोबाइल स्विच ऑफ था। स्विच ऑफ होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह खेत में उसका शव मिला। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रांत वीर, एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ दीपक शुक्ला समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
