देवरिया : बारात में भोजन करते समय युवक को मारी गोली , मौत
देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में गुरुवार की रात्रि में कुशीनगर से आई थी । बरात में भोजन करते समय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई । हत्या के बाद बरात में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर…

देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में गुरुवार की रात्रि में कुशीनगर से आई थी । बरात में भोजन करते समय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई । हत्या के बाद बरात में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी ।
कुशीनगर जिले के रामपुर झुरियां गांव से खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के टोला मठ केश्वरराम में अनिल गिरी के घर बरात आई थी। बरात में कुशीनगर जिला के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाला तेज बहादुर उर्फ राजन यादव (35 ) भी आए हुए थे । इसी बीच पंडाल में भोजन करते समय पीछे से एक युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। जिससे बरात में भगदड़ मच गई।
घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । परिवार के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि खुखुन्दू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता में जहां रात्रि में सूचना मिली कि एक बारात कुशीनगर से आई हैं। जिसमें राजन यादव भी आए हुए थे । बारात स्थल पर गोली चलने की घटना हुई है। तत्काल परिजन इनको मेडिकल कॉलेज लेकर गए । जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया। बॉडी को मोर्चरी में रखा गया हैं। केे स दर्ज कर लिया गया हैं।
घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व स्थानीय थाने की पुलिस के साथ कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।.
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
