द इंडियन व्यू

देवरिया ने दमदार प्रदर्शन से जीती ओवरऑल ट्रॉफी, लखनऊ उपविजेता

लखनऊ। देवरिया के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मेजबान लखनऊ ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उसे…

Ragwendra P Singh
August 24, 2025
2 min read
देवरिया ने दमदार प्रदर्शन से जीती ओवरऑल ट्रॉफी, लखनऊ उपविजेता

लखनऊ। देवरिया के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मेजबान लखनऊ ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उसे उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।

पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप

उत्तर प्रदेश अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन देवरिया ने 268 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं मेजबान लखनऊ 186 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि वाराणसी को 160 अंक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डा.सुधीर एम.बोबडे (आईएएस, अपर मुख्य सचिव- राज्यपाल, उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि डा.आरपी सिंह (खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश) एवं डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने विजेताओ को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर गोवा फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव अजय ग्रामोपाध्याय, उत्तर प्रदेश अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष रचना सिंह, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश यादव सहित अवनीश प्रताप सिंह, विनय बोस, मनदीप सिंह परमार व अन्य मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।