द इंडियन व्यू

दिव्यांश राजपूत बने जीत के हीरो, मेरठ ने नोएडा को 41 रन से हराया

मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी-20 लीग में नोएडा किंग्स को 41 रनों से हराया. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मावरिक्स की जीत के हीरो दिव्यांश राजपूत रहे. उन्होंने नाबाद (53 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली.…

Ragwendra P Singh
August 24, 2025
3 min read
दिव्यांश राजपूत बने जीत के हीरो, मेरठ ने नोएडा को 41 रन से हराया

मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी-20 लीग में नोएडा किंग्स को 41 रनों से हराया. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मावरिक्स की जीत के हीरो दिव्यांश राजपूत रहे. उन्होंने नाबाद (53 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मावरिक्स का आगाज शानदार रहा.

UP T20 League (@t20uttarpradesh)

स्वास्तिक चिखारा ने कुणाल त्यागी के पहले ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर 21 रन बटोरे. नोएडा के गेंदबाजों, खासकर नमन तिवारी और प्रशांत वीर ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की. गेंदबाजों ने मावरिक्स को 45/2 पर रोक दिया.

मध्य ओवरों में रितुराज शर्मा (34 रन, 19 गेंद, 3 छक्के, 1 चौका) और माधव कौशिक ने कुछ रन जोड़े, कौशिक के रनआउट और रितुराज के आउट होने के बाद कप्तान रिंकू सिंह (10 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. 14वें ओवर में मावरिक्स 110/5 पर मुश्किल में थे.

यहां से दिव्यांश राजपूत ने मोर्चा संभाला. सीजन के अपने पहले मैच में नंबर 6 पर उतरे राजपूत ने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की. इसके बाद फिर आक्रामक अंदाज में गियर बदला. उन्होंने 25 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली. इसमें 3 चौके और 4 छक्के थे.

उनके साथ ऋतिक वत्स (24 रन, 18 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने 60 रनों की अहम साझेदारी की. अंतिम चार ओवरों में मावरिक्स ने 60 रन जोड़े. इसमें यश गर्ग का 5 गेंदों में 13 रन (3 चौके) का योगदान रहा. गर्ग ने आखिरी ओवर में अजय कुमार की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़े. मावरिक्स ने 20 ओवर में 184/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

नोएडा किंग्स की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. बाएं हाथ के स्पिनर विशाल चौधरी ने पहले ही ओवर में कप्तान शिवम चौधरी और प्रियांशु पांडेय को लगातार गेंदों पर आउट कर नोएडा को 0/2 पर ला दिया.

अनिवेश चौधरी (9) के आउट होने के बाद रवि सिंह ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेले, लेकिन विजय कुमार, रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी और विशाल ने रनों पर अंकुश लगाया. जीशान अंसारी, जो पहले मैचों में महंगे साबित हुए थे, ने इस बार कसी हुई गेंदबाजी की और मध्य ओवरों में दबाव बनाया.

प्रशांत वीर (39) और करण शर्मा (37) ने 75 रनों की साझेदारी की, लेकिन बढ़ते रन रेट ने उन्हें दबाव में ला दिया. कार्तिक ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर करण को आउट किया, जिससे नोएडा की उम्मीदें टूटीं.

जीशान ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर 4/17 के आंकड़े हासिल किए. विशाल (2/16) और कार्तिक (2/28) ने भी शानदार गेंदबाजी की। नोएडा 20 ओवर में 143/9 पर सिमट गया. राजपूत को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ मावरिक्स के 5 मैचों में 6 अंक हो गए हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।