द इंडियन व्यू

दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख: हॉकी इंडिया महासचिव को अवमानना का दोषी माना, 4 मई को सजा पर सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह को अदालत के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने के लिए अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया है। न्यायमूर्ति पुरुषेन्द्र कुमार कौरव ने कहा कि सजा के मुद्दे पर 4 मई को…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
2 min read
दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख: हॉकी इंडिया महासचिव को अवमानना का दोषी माना, 4 मई को सजा पर सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह को अदालत के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने के लिए अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया है। न्यायमूर्ति पुरुषेन्द्र कुमार कौरव ने कहा कि सजा के मुद्दे पर 4 मई को सुनवाई की जाएगी, हालांकि उन्होंने भोलानाथ सिंह को यह छूट भी दी कि वे अपनी समझ के अनुसार उचित कदम उठाकर अवमानना को “सुधार” सकते हैं।

यह फैसला हॉकी इंडिया की निर्वाचित उपाध्यक्ष सईद असीमा अली द्वारा दायर अवमानना याचिका पर 20 अप्रैल को सुनाया गया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने 17 जनवरी 2025 को पारित अदालत के आदेश का पालन नहीं किया।

अदालत ने पाया कि उसके निर्देशों के अनुसार हॉकी इंडिया अधिकारियों को याचिकाकर्ता को आवश्यक लिंक उपलब्ध कराना था, ताकि वह कार्यकारी बोर्ड की सभी बैठकों में भाग ले सकें, लेकिन 4 जुलाई 2025 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित बैठकों के लिए ऐसा नहीं किया गया।

साभार : गूगल

अदालत ने यह भी कहा कि बाद की घटनाओं का हवाला देकर अधिकारियों को उनके दायित्व से मुक्त नहीं किया जा सकता था, खासकर तब जब उन्होंने आदेश में किसी संशोधन की मांग भी नहीं की थी।

अपने फैसले में अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि “अवमानना को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।” साथ ही यह भी टिप्पणी की कि “बिना शर्त माफी तो दूर, माफी का एक शब्द भी नहीं कहा गया। वैसे भी बिना शर्त माफी भी प्रतिवादियों, विशेषकर भोलानाथ सिंह को, अदालत के आदेशों की जानबूझकर, सुनियोजित और स्वेच्छा से की गई अवहेलना से गंगा के पवित्र जल की तरह शुद्ध नहीं कर सकती।”

अदालत ने माना कि हॉकी इंडिया और भोलानाथ सिंह का व्यवहार अवमानना का स्पष्ट मामला है। अदालत ने यह भी कहा कि सरकार के अधीन कार्य करने वाला और सरकारी धन प्राप्त करने वाला राष्ट्रीय खेल महासंघ यदि अदालत के आदेशों का पालन नहीं करता, तो यह “प्रशासनिक पाप” से कम नहीं है।

फैसले में कहा गया कि अदालत भोलानाथ सिंह और हॉकी इंडिया को 17 जनवरी 2025 के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने और उसका पालन न करने के लिए अदालत की अवमानना का दोषी मानती है। सईद असीमा अली ने भोलानाथ सिंह को हॉकी इंडिया के महासचिव पद से हटाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी, जिस पर 17 जनवरी 2025 को आदेश पारित किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।