द इंडियन व्यू

दिल्ली में 328 किलो मेथामफेटामाइन की बरामदगी पर अमित शाह ने एनसीबी और दिल्ली पुलिस को दी बधाई

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में 328 किलो नशीले पदार्थ मेथामफेटामाइन की बरामदगी को सरकार की ड्रग-मुक्त भारत नीति की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने नारकोटिक्स…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
2 min read
दिल्ली में 328 किलो मेथामफेटामाइन की बरामदगी पर अमित शाह ने एनसीबी और दिल्ली पुलिस को दी बधाई

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में 328 किलो नशीले पदार्थ मेथामफेटामाइन की बरामदगी को सरकार की ड्रग-मुक्त भारत नीति की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार अभूतपूर्व गति से ड्रग कार्टेल्स को ध्वस्त कर रही है।अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि ड्रग तस्करी की जांच में टॉप-टू-बॉटम और बॉटम-टू-टॉप दोनों तरह की रणनीति अपनाई जा रही है, जिसके चलते यह बड़ी सफलता मिली। बरामद की गई ड्रग्स की कीमत 262 करोड़ आंकी गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शाह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रग-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला उत्कृष्ट बहु-एजेंसी समन्वय बताया।केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, एनसीबी और दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन क्रिस्टल फोर्ट्रेस के तहत छतरपुर स्थित एक घर से 328 किलो मेथामफेटामाइन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस नशीले पदार्थ की कीमत 262 करोड़ बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में नागालैंड की एक महिला भी शामिल है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वितरण का प्रमुख केंद्र बनाकर काम कर रहा था। तस्कर कई कुरियर, सुरक्षित ठिकानों और बहु-स्तरीय नेटवर्क के जरिए मेथामफेटामाइन की आपूर्ति करते थे।एजेंसियों ने गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और विभिन्न हैंडलर्स की पहचान कर ली है। गिरोह का सरगना विदेश में छिपा हुआ है और वह पिछले वर्ष दिल्ली में 82.5 किलो कोकीन बरामदगी के मामले में भी वांछित है। उसे भारत लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…