द इंडियन व्यू

दिल्ली प्रीमियर लीग महिला फाइनल : रोमांचक मुकाबले में एक रन की जीत

महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल रविवार 24 अगस्त की रात को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। चार टीमों वाली वुमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का फाइनल रोमांच के मामले में अल्ट्रा प्रो मैक्स था, 1 रन…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
दिल्ली प्रीमियर लीग महिला फाइनल : रोमांचक मुकाबले में एक रन की जीत

महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल रविवार 24 अगस्त की रात को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। चार टीमों वाली वुमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का फाइनल रोमांच के मामले में अल्ट्रा प्रो मैक्स था, 1 रन से चैंपियन टीम का फैसला हुआ।

@DelhiPLT20

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज वुमेंस टीम का सामना खिताबी मैच में सेंट्रल दिल्ली क्वीन्स से था। दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। ऐसे में मुकाबला तगड़ा होना ही था। हालांकि, रनों को देखें तो मैच लो स्कोरिंग ही था, लेकिन रोमांच को देखें तो यह वाकई में फैंस की सांसें थमा देने वाला रहा।

टूर्नामेंट के फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। ऐसे में लगा कि फाइनल फीका-फीका सा रहेगा, लेकिन जिस तरह की गेंदबाजी सेंट्रल दिल्ली क्वीन्स के खिलाफ साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज टीम ने की, उसने फैंस का दिन बना दिया।

साउथ दिल्ली के टॉप 4 बल्लेबाजों को छोड़ दें तो कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। यही वजह थी कि टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंची, लेकिन खिताबी जीत के लिए 121 रन काफी थे।

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली, लेकिन दीक्षा शर्मा (23), साची (17), मोनिका (33) और रिया शौकीन (नाबाद 28) ने अच्छी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन टीम एक रन पीछे रह हई। आखिरी ओवर में सेंट्रल दिल्ली को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे।

19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट साउथ दिल्ली की टीम को मिले, जिसने मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में 15 रन बनाना मुश्किल था, लेकिन पहली गेंद पर रिया शौकीन ने चौका जड़कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। अगली गेंद पर दो रन आए। इस तरह अब चार गेंदों में 9 रनों की दरकार थी।

अगली गेंद पर एक रन आया और चौथी गेंद पर मल्लिका खत्री स्टंप आउट हो गईं। पांचवीं गेंद का सामना रिया कोंडल ने किया, जिस पर उन्होंने दो रन लिए।

अब आखिरी गेंद पर सेंट्रल दिल्ली को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। रिया कोंडल ने कोशिश की, लेकिन सिर्फ चौका ही उनके बल्ले से आया। इस तरह मैच एक रन से साउथ दिल्ली ने जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।