द इंडियन व्यू

दिल्ली कैपिटल्स का सीजन लगभग खत्म! कप्तान ने अगले साल की तैयारी के दिए संकेत

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम को शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह दिल्ली की 11…

Ragwendra P Singh
May 9, 2026
3 min read
दिल्ली कैपिटल्स का सीजन लगभग खत्म! कप्तान ने अगले साल की तैयारी के दिए संकेत

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम को शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

यह दिल्ली की 11 मैचों में सातवीं हार रही, जिसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने भी अब अगले सीजन की तैयारियों की ओर इशारा करना शुरू कर दिया है। मैच के बाद अक्षर पटेल ने हार की बड़ी वजह बल्लेबाजी के दौरान अचानक विकेटों का गिरना बताया।

उन्होंने कहा कि टीम उम्मीद के मुताबिक बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और स्पिन गेंदबाज भी पिच का सही फायदा उठाने में नाकाम रहे। उनके मुताबिक, जिस तरह की सतह थी, उस पर स्पिनरों को ज्यादा अनुशासित लाइन और लेंथ रखनी चाहिए थी, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर पाई।

© AFP/Getty Images

अक्षर ने माना कि मुकाबले का सबसे अहम मोड़ वह रहा जब दिल्ली ने कुछ ही ओवरों के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। उन्होंने कहा कि उसी पल मैच का पूरा मोमेंटम हाथ से निकल गया और केकेआर ने दबाव बनाकर मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली।

कप्तान ने याद दिलाया कि ऐसा ही हाल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला था, जहां अच्छी शुरुआत के बावजूद लगातार विकेट गिरने से टीम बिखर गई थी। दिल्ली के कप्तान का मानना है कि यह समस्या तकनीकी कम और मानसिकता से ज्यादा जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि जब वह और आशुतोष शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे, तब दोनों की कोशिश यही थी कि गलती न हो, क्योंकि नए बल्लेबाज के लिए हालात आसान नहीं थे। अक्षर के अनुसार, विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजों को कुछ समय क्रीज पर बिताकर साझेदारी बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी।

उन्होंने संकेत दिए कि टीम प्रबंधन अब बाकी बचे मुकाबलों के साथ-साथ अगले सीजन की रणनीति पर भी ध्यान देगा। अक्षर ने कहा कि टीम अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करेगी और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी परखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर नए खिलाड़ियों को मौका देने और रणनीति में बदलाव पर भी विचार किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की अपने घरेलू मैदान पर यह इस सीजन की पांचवीं हार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम सिर्फ 142 रन बना सकी। जवाब में केकेआर के बल्लेबाज फिन एलन ने तूफानी अंदाज में 100 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत कोलकाता ने 147 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।