द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल ने अभिभावकों को बताया, मचा हड़कंप ,जांच शुरू

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सबसे पहले पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 स्थित स्कूल को धमकी मिलने की सूचना मिली। पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और जांच शुरू…

Ragwendra P Singh
February 7, 2025
2 min read
दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल ने अभिभावकों को बताया, मचा हड़कंप ,जांच शुरू

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सबसे पहले पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 स्थित स्कूल को धमकी मिलने की सूचना मिली। पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 में स्थित अल्कोन पब्लिक स्कूल को शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिली। बताया जा रहा है कि बम की धमकी मिलने के बाद छात्रों को वापस घर भेज दिया गया है। साथ ही अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और दिल्ली और नोएडा के स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसी महीने, दक्षिण दिल्ली में इंडियन पब्लिक स्कूल और उत्तर पश्चिम दिल्ली में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को भी बम की धमकियां मिली थी, जिससे दहशत फैल गई थी।

पिछले साल 20 दिसंबर को द्वारका में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में बम की धमकी की सूचना मिली थी।

11 दिसंबर को, दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को फिरौती की मांग करती धमकियां मिली, हालांकि किसी भी मामले में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बार-बार होने वाली इस तरह की धमकियों का संज्ञान लिया था। साथ ही दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि एक छात्र ने कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल किया था। उसने 23 स्कूलों को धमकी भरा मेल भेज दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया था। छात्र ने दूसरे स्कूलों को मेल इसलिए किया था, ताकि उस पर कोई शक न कर सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…