द इंडियन व्यू

दिनदहाड़े फायरिंग : कार सवार बदमाशों ने की मारपीट और हवाई फायरिंग, छात्र घायल

जोधपुर : शहर के पाल रोड स्थित 9वीं-10वीं रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह बिना नम्बरी कार में सवार होकर आए चार पांच बदमाशों ने एक छात्र पर बेसबॉल के बैट से जानलेवा हमला करने के साथ हवाई फायरिंग की। फायरिंग से क्षेत्र में…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
1 min read
दिनदहाड़े फायरिंग : कार सवार बदमाशों ने की मारपीट और हवाई फायरिंग, छात्र घायल

जोधपुर : शहर के पाल रोड स्थित 9वीं-10वीं रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह बिना नम्बरी कार में सवार होकर आए चार पांच बदमाशों ने एक छात्र पर बेसबॉल के बैट से जानलेवा हमला करने के साथ हवाई फायरिंग की। फायरिंग से क्षेत्र में एकबारगी दहशत फैल गई। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में टीमों को लगाया है। जिनकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

सरदारपुरा थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि आज सुबह सरदारपुरा दसवीं रोड निवासी लोकेश पंवार पर आबकारी थाने के पास में बिना नम्बरी सफेद कार में सवार होकर चार पांच बदमाशों ने हमला किया। जिससे वह चोटिल हो गया। बदमाशों ने भगाते हुए बाद हवाई फायरिंग की थी।

आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। हमला किस कारण किया गया इस बारे में लोकेश पंवार के बयान लिए जा रहे है। वह पढ़ाई करता है। हो सकता है कि उसकी किसी से बोलचाल हो रखी है। इस बारे में तस्दीक की जा रही है। उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…