दबंग दिल्ली ने फिर जताया कप्तान आशु मलिक पर भरोसा
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए दबंग दिल्ली केसी ने आशु मलिक को अपना कप्तान कायम रखने का फैसला किया है. मैट पर 22 वर्षीय आशु मलिक के प्रदर्शन में निरंतरता, परिपक्वता और जुझारूपन को देखते हुए ही दबंग दिल्ली ने एक…

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए दबंग दिल्ली केसी ने आशु मलिक को अपना कप्तान कायम रखने का फैसला किया है. मैट पर 22 वर्षीय आशु मलिक के प्रदर्शन में निरंतरता, परिपक्वता और जुझारूपन को देखते हुए ही दबंग दिल्ली ने एक बार फिर से बतौर कप्तान उन पर भरोसा जताया है.

उनका पिछले साल अच्छा प्रदर्शन रहा था. बतौर खिलाड़ी और कप्तान दबंग दिल्ली के लिए वह बेहद अहम साबित हुए थे. सीजन का समापन उन्होंने सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स के साथ लीग के शीर्ष स्कोरर के रूप में किया था.
दबंग दिल्ली केसी सीईओ प्रशांत मिश्रा ने कहा, "यह सीजन हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हम लगातार छह प्लेऑफ प्रदर्शनों से आगे बढ़ते हुए बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं. इसके लिए न केवल हमारे खिलाड़ियों के प्रयास की आवश्यकता है, बल्कि मैदान पर मजबूत नेतृत्व की भी आवश्यकता है.
आशु इस भूमिका में पूरी तरह से ढल गए हैं. उन्होंने लचीलापन, परिपक्वता और टीम को प्रेरित करने की क्षमता दिखाई है. उनके नेतृत्व में हमें ट्रॉफी जीतने का पूरा भरोसा है."
टीम कोच जोगिंदर नरवाल ने कहा, "आशु लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं. मुझे भरोसा है कि इस साल फिर से वह टीम का मार्गदर्शन करेंगे. हमारा लक्ष्य प्लेऑफ से आगे बढ़ते हुए खिताब के लिए संघर्ष करना है."
पीकेएल 8 की विजेता दबंग दिल्ली आशु मलिक की कप्तानी में नए दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षा के साथ पीकेएल 12 में कदम रखने के लिए तैयार है. लगातार छह प्लेऑफ खेलने वाली दबंग दिल्ली का सफर पिछले सीजन सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया था.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
