ग्लेन मैक्सवेल का जलवा, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टी20 में मारी बाज़ी
ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती। केर्न्स में खेले गए आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते…

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती। केर्न्स में खेले गए आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन बनाए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की दमदार पारियों की बदौलत एक गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। मैच में सबसे ज्यादा रन (62) बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 66 रन जोड़े। आठवें ओवर में एडन मारक्रम ने ट्रेविस हेड (19) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई।
अगले ओवर में जॉश इंग्लिस (शून्य) को कॉर्बिन बॉश ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 11वें ओवर में वेना मफाका ने मिचेल मार्श को आउट कर पवेलियन भेज दिया। मिचेल मार्श ने 37 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 54 रन बनाये। कैमरन ग्रीन (नौ) और टिम डेविड 17 रन बनाकर आउट हुये।
ऐरन हार्डी (एक), बेन ड्वारश्विस (एक), नेथन एलिस (शून्य) के आउट होने से ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का संकट खड़ा हो गया।
ऐसे समय में ग्लेन मैक्सवेल ने एक गेंद शेष रहते टीम का स्कोर आठ विकेट पर 173 रन पर पहुंचाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन में आठ चौके और दो छक्के लगाए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट लिये। कैगिसो रबाडा और वेना मफाका को दो-दो विकेट मिले। एडन मारक्रम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र दो रन के स्कोर पर कप्तान एडम मारक्रम (एक) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये लुआन-द्रे प्रेटोरियस ने रायन रिकलटन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।
पांचवें ओवर में नेथन एलिस ने तेजी के साथ रन बना रहे लुआन-द्रे प्रेटोरियस 15 गेंदों में (24) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। रायन रिकलटन 13 रन बनाकर आउट हुये।
इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में नेथन एलिस ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
डेवाल्ड ब्रेविस ने 26 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से (53) रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों में 25 रन बनाये। उन्हें एडम जम्पा ने बोल्ड आउट किया।
कॉर्बिन बॉश (एक) और सेनुरन मुथुसामी नौ रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। रासी वान दर डुसेन ने 26 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 38 रन बनाये।
कैगिसो रबाडा चार रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेथन एलिस ने तीन विकेट लिये। एडम जम्पा और जॉश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
