‘द ओवल’ का यादगार दिन : प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कैसे किया दबाव का सामना
भारतीय टीम ने इंग्लैंड में खेली गई पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से ड्रॉ कराते हुए एक यादगार उपलब्धि हासिल की। साभार : गूगल युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम की कमान शुभमन गिल ने संभाली थी, और तेज…

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में खेली गई पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से ड्रॉ कराते हुए एक यादगार उपलब्धि हासिल की।

युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम की कमान शुभमन गिल ने संभाली थी, और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीरीज में अहम भूमिका निभाई।
29 वर्षीय प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि यह सीरीज उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रही। विशेष रूप से ‘द ओवल’ में खेले गए निर्णायक पांचवें टेस्ट में उनके प्रदर्शन को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
इस मैच में उन्होंने 8 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। एक बातचीत के दौरान प्रसिद्ध ने कहा, “यह दौरा शारीरिक रूप से काफी थकाने वाला था। सीरीज के बाद मैंने 10 दिन का ब्रेक लिया, लेकिन उसके दौरान भी शरीर में दर्द महसूस हो रहा था।"
ओवल टेस्ट के अंतिम दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही तय कर लिया था कि पहली गेंद बाउंसर होगी। हालांकि वह गेंद चौके के लिए चली गई, लेकिन उससे मुझे पिच के व्यवहार को समझने में मदद मिली। दूसरी गेंद बैट के अंदरूनी किनारे से लगी।
पहले दो गेंदों पर आठ रन चले गए थे, फिर भी मैं शांत था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे कहां और किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। गेंद को अपना काम करने देना था।” प्रसिद्ध ने साथी गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दूसरे छोर से दबाव बनाया। उन्होंने बताया, “शुरुआती ओवरों में सिराज की गेंद मुझसे ज्यादा स्विंग हो रही थी।
जेमी स्मिथ का विकेट टर्निंग पॉइंट था। उसके आउट होते ही मैच का रुख बदल गया। उसके बाद विकेट गिरना बस समय की बात थी।” मैच के आखिरी पल को याद करते हुए प्रसिद्ध बोले, “जब आखिरी विकेट गिरा, तो जो खुशी हुई, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
हमने जमकर जश्न मनाया। वो माहौल बेहद खास, ऊर्जावान और भावनाओं से भरा हुआ था। जब मैं अब वह मैच टीवी पर देखता हूं, तो वैसा महसूस नहीं होता जैसा मैदान पर था। वो पल हमेशा मेरे साथ रहेगा।” प्रसिद्ध कृष्णा ने इस पांच मैचों की सीरीज में कुल 3 मैच खेले और 14 विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी भारत की इस ऐतिहासिक ड्रॉ का बड़ा कारण बनी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
