तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बांदा : बांदा के थाना चिल्ला क्षेत्र में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई है। बच्ची के लापता होने पर ग्रामीणों के आक्रोश और सड़क जाम के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना चिल्ला, पैलानी और…

बांदा : बांदा के थाना चिल्ला क्षेत्र में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई है। बच्ची के लापता होने पर ग्रामीणों के आक्रोश और सड़क जाम के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना चिल्ला, पैलानी और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी होने से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
मंगलवार रात करीब 9 बजे थाना चिल्ला को सूचना मिली कि एक तीन वर्षीय बालिका शाम करीब 4 बजे से घर से गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कीं। संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसे जंगल में छोड़ दिया है।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान चलाया और रात करीब 2 बजे बच्ची को घायल अवस्था में जंगल से बरामद कर लिया। उसे तत्काल इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका बेहतर इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी सुनील निषाद पुत्र लोटन प्रसाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
बच्ची के लापता होने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और लापता बच्ची को बरामद करने की मांग की। ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को जंगल में फेंकने की बात कबूल की।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
